मनोनयन: ऑल इंडिया एससी, एसटी एंड ओबीसी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव बने संतोष कुमार

Advertisement
भारत गुरु स्कूल विज्ञापन
➡️वर्तमान में युवा राजद के साहेबपुरकमाल प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेवारी का कर रहे हैं निर्वहन
➡️सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का करेंगे संचालन
समाचार विचार/बेगूसराय: ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब एंड ओबीसी संयुक्त मोर्चा के नेशनल चेयरमैन डॉक्टर ओम सुधा ने साहेबपुरकमाल प्रखंड के युवा राजद अध्यक्ष संतोष कुमार को बिहार प्रदेश सचिव के रूप में मनोनीत किया है। श्री कुमार का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजद के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता संतोष कुमार को अंबेडकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए संगठन के बिहार प्रदेश का प्रदेश पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का करेंगे संचालन
संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का निर्धारण और कार्यान्वयन, देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में संगठन की शाखाओं के साथ समन्वय, सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का संचालन, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और प्रेरणा का निर्माण करेंगे। संगठन की नेशनल सेक्रेट्री निशा बुराक ने मनोनीत प्रदेश सचिव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए इनका प्रयास अवश्य रंग लाएगा।

मनोनयन

संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और प्रेरणा के निर्माण का लिया संकल्प
संगठन के मनोनीत प्रदेश सचिव संतोष कुमार ने समाचार विचार को बताया कि देश की मौजूदा हालात में सामाजिक न्याय की स्थापना करना किसी चुनौती से कम नहीं है। मेरी कोशिश रहेगी कि हम संगठन की शाखाओं के साथ समन्वय, सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए जागरूकता अभियानों का संचालन, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और प्रेरणा का निर्माण कर सकें। उनके मनोनयन पर डॉ. रामउदय शर्मा, लाला बाबू ,गौतम कुमार, कमल किशोर यादव, आनन्द कुमार, राजेश कुमार, जुगनू देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Begusarai Locals
????बोले खेल मंत्री: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी बेगूसराय के खिलाड़ी लहराएंगे परचम
????पेप्सी प्लांट के खिलाफ निकाली गई 15 किलोमीटर की पदयात्रा
TO JOIN OUR WHATSAPP CHANNEL CLICK HERE
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...