बोले खेल मंत्री: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भी बेगूसराय के खिलाड़ी लहराएंगे परचम

➡️शहर के डुमरी स्थित विकास विद्यालय में शुरू हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता
➡️मेडल लाओ और नौकरी पाओ योजना पर भी खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने डाला प्रकाश
समाचार विचार/बेगूसराय: डुमरी बेगूसराय स्थित विकास विद्यालय के प्रांगण में आयोजित बेगूसराय जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने जिला भारोत्तोलन संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश भास्कर सहित सभी पदाधिकारियो को बधाई दी और कहा कि मैं देख रहा हूं कि विगत वर्ष में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग के खेल में अपनी एक नई पहचान बनाई है। बेगूसराय के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ना केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि बहुत से मेडल भी जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। इस मौके पर खेल मंत्री ने सभी खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया और बिहार सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने महिला विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया।

खेल मंत्री

दो सौ से अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में हुए हैं शामिल
एसोसिएशन के अध्यक्ष शिक्षाविद राज किशोर सिंह ने कहा कि आज की प्रतियोगिता में लगभग 40-50 स्कूलों के लगभग 200 सौ से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, शिक्षाविद पंडित नवल किशोर झा, पंकज कुमार, गौरव आनंद, अमरजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रतियोगिता को करवाने के लिए जिले के बाहर से कई क्वालिफाइड तकनीकी अधिकारी दीपक, अरविंद आदि को भी बुलाया गया है, ताकि प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज किया जा सके। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉ. रजनीश भास्कर की देख-रेख में और अभिषेक, रोहन, उज्ज्वल कुमार, अदिति, सिद्धि, शिवम, हिमांशु गौतम, दिलशाद, नीलेश के सहयोग से किया गया।

खेल मंत्री

Begusarai Locals
????वायरल हुआ ऑडियो: बिना रिश्वत लिए अपने बाप का भी काम नहीं करते हैं बीडीओ
????जहानाबाद के अपहृत स्टूडेंट को बेगूसराय पुलिस ने किया बरामद
To Join Our WhatsApp Channel Click Here
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...