बेगूसराय में 30 सितंबर से खेल का महाकुंभ: 3 हजार से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

🏋️‍♀️ 22 खेलों में होगी जिला स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता
🏋️‍♀️ वर्ग 6 से 12 तक के नियमित छात्र-छात्राएं भाग

समाचार विचार | बेगूसराय | 28 सितंबर 2026
बेगूसराय में 30 सितंबर से खेलों का सबसे बड़ा आयोजन शुरू होने जा रहा है। खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर के सरकारी, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों के 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बिट्टू कुमार सिंह ने शारीरिक शिक्षकों की बैठक में बताया कि प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित होगी। इसमें वर्ग 6 से 12 तक के नियमित छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
चार प्रमुख स्थलों पर होंगे मुकाबले
  • गांधी स्टेडियम, बेगूसराय
  •  बीपी +2 उच्च विद्यालय, बेगूसराय
  • श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम
  • कल्याण केंद्र, बरौनी रिफाइनरी
  • सभी प्रतियोगिताएं प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।
  • 22 खेलों में होगा मुकाबला
बेगूसराय में
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच इन प्रमुख खेलों में मुकाबला होगा—
एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, ताइक्वांडो, कराटे, कुश्ती, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, रग्बी, हॉकी, योग, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, सेपक टाकरा, बुशु
किस दिन कौन-सा खेल
30 सितंबर
हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, बुशु, कराटे, कुश्ती, बॉक्सिंग और भारोत्तोलन।
1 अक्टूबर
कबड्डी (बालिका), खो-खो (बालक), वॉलीबॉल, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, फुटबॉल और रग्बी।
2 अक्टूबर
कबड्डी (बालक), क्रिकेट अंडर-14, हैंडबॉल, एथलेटिक्स (बालिका), सेपक टाकरा और योग।
3 अक्टूबर
एथलेटिक्स (बालक), खो-खो (बालिका) और क्रिकेट अंडर-17।
4 अक्टूबर
क्रिकेट अंडर-19।
बेगूसराय में
प्रतियोगिता के अहम नियम
  • खिलाड़ी अपने विद्यालय की खेल पोशाक में ही भाग लेंगे।
  • आधार कार्ड या विद्यालय पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।
  • विद्यालय प्रधान का प्रमाण पत्र आवश्यक रहेगा।
  • एथलेटिक्स में खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।
  • अन्य खेलों में एक खिलाड़ी केवल एक खेल विधा में हिस्सा ले सकेगा।
  • प्रतियोगिता नॉकआउट प्रणाली से होगी।
  • प्रत्येक विद्यालय का अपना बैनर अनिवार्य होगा।
पांच विद्यालयों की भागीदारी जरूरी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किसी भी खेल विधा के आयोजन के लिए कम से कम पांच विद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य रखी गई है। वहीं प्रत्येक विद्यालय को खिलाड़ियों की खेल किट, यात्रा व्यय और अल्पाहार की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बेगूसराय में

Begusarai Locals

📍रतनपुर के आयुष का कमाल: आवाज़ के बिना संवाद कराने वाली तकनीक पर किया अनोखा आविष्कार
📍बेगूसराय में ट्रक का टायर फटा, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी