बेगूसराय में खेलों का महाकुंभ शुरू: मैदान में दिखा स्कूली प्रतिभाओं का दम

🏋️‍♀️जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
🏆वर्ग 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
🥇विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
समाचार विचार | बेगूसराय
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बेगूसराय एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में बेगूसराय में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। जिले के अलग-अलग खेल मैदानों और स्टेडियमों में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग 6 से लेकर वर्ग 12 तक के स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गांधी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, कल्याण केंद्र बरौनी टाउनशिप एवं बीपी +2 विद्यालय, बेगूसराय सहित विभिन्न स्थलों पर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, शतरंज, कुश्ती, कराटे, वुशू, बॉक्सिंग और हॉकी जैसी खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बेगूसराय में

खिलाड़ियों से मिले जिला कला संस्कृति पदाधिकारी
बेगूसराय में आयोजन के दौरान जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साधन है। खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि “खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब”, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। आज खेल के क्षेत्र में भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर सम्मान और पहचान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी। साथ ही कहा कि बेगूसराय में ही नहीं बल्कि बिहार के बच्चों में प्रतिभा और संभावनाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें।

बेगूसराय में

बैडमिंटन में खिलाड़ियों का चयन
इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग अंडर-14 में काव्या राय, अमाइरा सिंह, लक्ष्मी एवं निशु का चयन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में उदिता, पूजा, गौरी और शिवानी का चयन किया गया, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में रानी, नन्ही प्रिया एवं लक्ष्मी कुमारी चयनित हुईं।बालक वर्ग में आदित्य जैन, सक्षम सिंह, नवनीत, अयान आदित्य, आर्यन राज, सौरभ राज, अनिरुद्ध कृष्णा, आयुष्मान प्रताप सिंह, रिशु राज, आर्नव कश्यप, ऋषभ राज और आर्यन का चयन हुआ।

बेगूसराय में

हॉकी में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बीपी +2 विद्यालय में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका अंडर-19 वर्ग में रिमझिम, काजल, पूनम, काजल, मुन्नी, दीपा, मनीषा, खुशी, रूपम, खुशी, प्रीति, सोनी, छोटी, अर्चना, सरिता, अंजू, पल्लवी और स्मृति का चयन किया गया। वहीं बालक वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बेगूसराय में

अलग-अलग खेल स्थलों पर हुई प्रतियोगिताएं
कल्याण केंद्र, बरौनी रिफाइनरी में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं खेल भवन-सह-व्यायामशाला में शतरंज, वुशू, बॉक्सिंग, कराटे, भारोत्तोलन एवं कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।कुश्ती के विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में आयुष, सुमित, सत्यम, आयुष, दिव्यांशु, सत्यम, गौरव, सत्यम, कृष, हेमंत, हर्ष राज, मृत्युंजय, शुभम, हर्षित राज, विकास, गौरव, आनंद, राम कुमार, सोनू, गौरव और शुभम कुमार का चयन हुआ।
बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड
बॉक्सिंग के बालिका अंडर-17 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में साक्षी, अभिलाषा, शिवानी, संजना, शिवानी एवं आयशा परवीन ने गोल्ड हासिल किया। वहीं बालिका अंडर-19 वर्ग में ज्योति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालक अंडर-17 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में प्रियांशु, अब्दुश शमद, सचित एवं मो. शाकिब ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

भारोत्तोलन में भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
भारोत्तोलन प्रतियोगिता के बालिका अंडर-17 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में दिपाली, सोनाली, मीनाक्षी और आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-17 वर्ग में शिवम, प्रियांशु, सुधांशु शेखर, कार्तिक रंजन और पियूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कृष्ण कुमार, हर्ष, शिवम एवं आदित्य कुमार चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक अंडर-19 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में प्रेम, सोनू, मो. दिलशाद, शिवम एवं मो. एहसान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगे के स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। आयोजन के पहले दिन विभिन्न खेल स्थलों पर खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Begusarai Locals
📍Begusarai Hotel Rape Case: बेगूसराय में होटल के कमरे में हैवानियत, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल
📍पटना में पोस्टेड बेगूसराय के रवींद्र दिवाकर ने दिनकर की धरती को किया शर्मसार

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी