बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता अभियान: झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

📍प्लास्टिक मुक्त परिसर, कचरा प्रबंधन और पौधारोपण पर दिया गया जोर
📍स्वच्छ रेल–सुंदर रेल के नारों से यात्रियों को किया जागरूक
समाचार विचार | बेगूसराय:
‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ अभियान के तहत बुधवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे और माया कौशल्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार ने किया। अभियान के दौरान माया कौशल्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने स्टेशन परिसर में सांकेतिक रूप से स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील
जागरूकता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने का संदेश दिया। यात्रियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान ट्रेन, प्लेटफॉर्म अथवा स्टेशन परिसर में कचरा नहीं फैलाएं और कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेलवे स्टेशन प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र होता है। ऐसे में स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यहां आने वाले प्रत्येक यात्री और आम नागरिक की भी जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए साफ-सफाई के साथ हरियाली को बढ़ावा देना भी जरूरी है।

बेगूसराय रेलवे स्टेशन

जागरूकता भरे नारों से गूंजा स्टेशन परिसर
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। “स्वच्छ भारत–सुंदर भारत”, “स्वच्छ रेल–सुंदर रेल” और “पेड़-पौधे लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे” जैसे नारों से स्टेशन परिसर गूंजता रहा। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर सार्वजनिक स्थानों को लंबे समय तक स्वच्छ रखा जा सकता है। कचरा सड़क या प्लेटफॉर्म पर फेंकने के बजाय डस्टबिन का इस्तेमाल करना और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना स्वच्छता अभियान में आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी हो सकती है।
‘रेलवे की ही नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी’
युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप भारद्वाज और अमन जायसवाल ने कहा कि रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर रखना केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। यह प्रत्येक यात्री और जिम्मेदार नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति केवल अपना कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने का संकल्प ले, तो रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ एवं आदर्श बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से ऐसे जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
रेलवे अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस अभियान में रेलवे प्रशासन की ओर से भी सक्रिय सहभागिता की गई। स्टेशन प्रबंधक मलयज कुमार मलयानिल, स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार, सीएस गोल्डन एवं आरपीएफ प्रभारी ने अभियान में योगदान दिया और स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से स्टेशन परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने तथा रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

बेगूसराय रेलवे स्टेशन

बड़ी संख्या में युवा और नागरिक हुए शामिल
कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अधिवक्ता वीरेंद्र राय, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत चौधरी, रवि जायसवाल, विपिन, छोटू, अमित, अनुराग, निशांत, सौरभ, पंकज, अजय, विक्की, शैलेंद्र और सिकंदर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से आयोजकों ने लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, कचरे का उचित निपटारा, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जैसे प्रयासों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वच्छ और सुंदर समाज की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आयोजित यह जागरूकता अभियान इसी सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देता नजर आया।
Begusarai Locals
📍Begusarai Hotel Rape Case: बेगूसराय में होटल के कमरे में हैवानियत, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल
📍पटना में पोस्टेड बेगूसराय के रवींद्र दिवाकर ने दिनकर की धरती को किया शर्मसार

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी