हृदयविदारक खबर: बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट में डूबने से पांच युवकों की मौत

????बरौनी के राजू साह के पुत्र के मुंडन समारोह में भाग लेने सिमरिया पहुंचे थे पांचों युवक

????परिजनों के चीख पुकार से गमगीन हुआ सिमरिया गंगा घाट और बरौनी गांव

हृदयविदारक खबर

समाचार विचार/बरौनी/बेगूसराय: बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट से हृदयविदारक खबर आ रही है, जहां गंगा स्नान करने के दौरान पांच युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद न सिर्फ परिजनों में कोहराम मच गया बल्कि क्षेत्रवासी भी इस अप्रत्याशित घटना से गमगीन नजर आ रहे हैं। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी युवक सिमरिया गंगा घाट में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। स्नान करने के दौरान ही पांचो युवक डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचो युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास तो किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी मृत युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बरौनी के राजू साह के पुत्र के मुंडन समारोह में भाग लेने सिमरिया पहुंचे थे पांचों युवक
मृतकों की पहचान बरौनी निवासी सोनू साह के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, 17 वर्षीय बाबू साहेब, फुलवरिया निवासी चन्दन राम के 20 वर्षीय पुत्र कर्तव्य कुमार, अधिक साह के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार और प्रकाश मिश्रा के 17 वर्षीया पुत्र ओम मिश्रा के रूप में की गई। बताया जाता है कि राजू साह अपने पुत्र का मुंडन कराने सिमरिया घाट पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। गंगा घाट पर पहुंचते ही कुछ युवकों ने झुंड बनाकर गंगा स्नान करने के लिए मुंडन संस्कार स्थल से थोड़ी दूर हटकर पुल के पिलर के पास पहुंच गए। इसी दौरान स्नान करने के क्रम में पांच युवकों के डूबने से हुई मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया।

Begusarai Locals

????खौफनाक अंजाम: बेगूसराय में दो बित्ते की जमीन पर खंभा गाड़ने के एवज में मिली मौत

????आज बेगूसराय जिला क्रिकेट टीम की हुई घोषणा

हृदयविदारक खबर

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...