आयोजन: गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ विधि महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह

📍राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय परिसर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन
📍महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का लिया संकल्प
समाचार विचार/बेगूसराय: रविवार को राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय, बेगूसराय का स्थापना दिवस महाविद्यालय परिसर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह का शुभारंभ दानवीर स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद सिंह एवं रामकुमारी देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन प्रो. मृत्युंजय ने किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. रामलोचन सिंह, महाविद्यालय के प्रथम छात्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर सिंह तथा माया कौशल्या फाउंडेशन, बेगूसराय के सचिव रौशन कुमार उपस्थित रहे।
अपने स्थापना काल से ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है महाविद्यालय 
अपने संबोधन में वक्ताओं ने विधि शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा केवल अधिवक्ता तैयार करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संविधान के प्रति सम्मान, न्याय, समानता, मानवाधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त आधार है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विधि के ज्ञान का उपयोग समाज में न्याय, नैतिकता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए करें। वक्ताओं ने अपने संबोधन कहा कि राम कुमारी अयोध्या विधि महाविद्यालय अपने स्थापना काल से ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। महाविद्यालय ने अनेक योग्य अधिवक्ता, विधि विशेषज्ञ एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक तैयार किए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ देकर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था इसकी विशिष्ट पहचान है।

आयोजन

महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का लिया संकल्प
आयोजन के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक संजीव कुमार, संजीत कुमार,सनाऊर रहमान, नवीन कुमार पासवान एवं विवेक कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी राहुल, अविनाश एवं सोनू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों में अंशुमन, रामसुदीन, राहुल, पल्लव, सौरव, वर्षा कुमारी एवं मन्नू कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने, विधि शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने तथा संविधान के मूल्यों एवं सामाजिक न्याय की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया। स्थापना दिवस समारोह सौहार्द, प्रेरणा एवं शैक्षणिक गरिमा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Begusarai Locals

📍धरोहर: गोली और बंदूक से ज्यादा है विरासत की ताकत
📍इंगेजमेंट से पहले ही होटल में हुई दूल्हे के रुपए की चोरी

 

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी