आयोजन: साइंस एग्ज़ीबिशन में बच्चों के सपनों को मिला नया मंच

➡️लेट्स इंस्पायर बिहार के सहयोग से विद्या निकेतन में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
➡️आईपीएस विकास वैभव के ओजस्वी संबोधन से प्रेरित हुए बच्चे

समाचार विचार/बेगूसराय: लेट्स इंस्पायर बिहार बेगूसराय चैप्टर के सहयोग से जिले की चर्चित शैक्षणिक संस्थान विद्या निकेतन में आयोजित साइंस एग्ज़ीबिशन के दौरान बच्चों के सपनों को नया मंच मिला। दरअसल, बेगूसराय स्थित विद्या निकेतन में आयोजित साइंस एग्ज़ीबिशन ने बच्चों की वैज्ञानिक सोच के साथ-साथ उनके भविष्य के सपनों को भी मंच प्रदान किया। एग्ज़ीबिशन में छात्रों ने वॉटर पॉल्यूशन, एयर पॉल्यूशन समेत विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी विकास वैभव मौजूद रहे। आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने साइंस एग्ज़ीबिशन के दौरान बच्चों से संवाद कर उन्हें निरंतर सीखने, सवाल पूछने और समाज से जुड़े मुद्दों पर वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। उनके ओजस्वी संबोधन ने न केवल बच्चों को प्रेरित किया, बल्कि मौजूद लोग भी उनकी दूरदृष्टि के कायल हो गए।

साइंस

साइंस

बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने भी बच्चों में किया उत्साह का संचार
साइंस एग्ज़ीबिशन के दौरान बेगूसराय की महापौर पिंकी देवी, वार्ड पार्षद पूजा कुमारी, कवि प्रभाकर राय, ब्रजेश कुमार और लेट्स इंस्पायर बिहार के बेगूसराय जिला कॉर्डिनेटर रणधीर सिंह भीमा की की गरिमामयी उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर जब बच्चों ने मंच से अपने-अपने सपनों को साझा किया—किसी ने आईपीएस अधिकारी, किसी ने इंजीनियर, तो किसी ने वैज्ञानिक बनने की इच्छा जताई—तो महापौर पिंकी देवी ने सभी बच्चों को खुले मन से सराहा और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चों में जिस तरह से अभी से ही लक्ष्य और आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है, वह आने वाले समय के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। महापौर ने आगे कहा कि स्कूल स्तर पर इस तरह की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलने से बच्चे सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विद्यानिकेतन के डायरेक्टर अनितेश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप बच्चों के अंदर अभी से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास भर रहे हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।
Begusarai Locals
????विरोध प्रदर्शन: बेगूसराय में एनएसयूआई ने किया वाइस चांसलर का पुतला दहन
????गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को दी डकैत की संज्ञा

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...