📍डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर लगेंगे पंचायत-वार्ड स्तर पर निःशुल्क शिविर
समाचार विचार/बेगूसराय: जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 93,126 लंबित लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक विशेष अभियान चलेगा। सभी प्रखंडों और नगर निकायों में पंचायत-वार्ड स्तर पर निःशुल्क शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि शिविरों में CSC के माध्यम से फिंगरप्रिंट-आइरिस से प्रमाणीकरण होगा। बायोमेट्रिक संभव न होने पर भौतिक सत्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। काम की खबर भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर पंचायत सरकार भवन या अन्य सरकारी भवनों में लगेंगे, जहां पंखा व पेयजल की सुविधा मिलेगी। मृत पेंशनधारियों को ई-लाभार्थी पोर्टल पर ‘Death Mark’ किया जाएगा ताकि गलत भुगतान रुके। मदद के लिए राज्य स्तरीय हेल्पडेस्क 1800-345-62-62 पर सोमवार से शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से निकटतम शिविर में पहुंचकर प्रमाणीकरण कराने की अपील की है, ताकि पेंशन भुगतान निर्बाध जारी रहे। काम की खबर निगरानी एसडीओ और प्रखंड वरीय प्रभारी करेंगे।

Begusarai Locals
📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली






