खौफनाक: वीरपुर में दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को पहुंचाया घर

📍मां का आरोप: तीन युवकों ने घर से बुलाया, डेरे पर मार डाला; डीएसपी बोले- जल्द होगा खुलासा 
खौफनाक
मीडिया दर्शन/वीरपुर: वीरपुर पूर्वी पंचायत में अपराधियों ने दुस्साहस की हद पार कर दी। बेंगलुरु से दो दिन पहले लौटे 30 वर्षीय दिव्यांग गोविंद पासवान को घर से बुलाकर रस्सी से हाथ-पैर बांध खूंटे व ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। इस खौफनाक हत्या के बाद हत्यारों ने शव को खुद घर तक पहुंचाकर फरार हो गए। मृतक की मां शाबो देवी ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे धर्मेंद्र यादव, छोटू यादव व वार्ड सदस्य रवि यादव गोविंद को बुलाकर ले गए। आधी रात तीनों ने घर आकर कहा कि गोविंद डेरे पर शराब पीकर सोया है। वहां ले जाकर हाथ-पैर की रस्सी खोली और शव घर पहुंचा दिया। शरीर पर गहरे जख्म व सड़क पर खून के धब्बे थे। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व सदर डीएसपी इमरान अहमद मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। डीएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया पीटकर हत्या हुई है, रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, समिति प्रतिनिधि समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस ने FIR दर्ज करने को कहा है।

खौफनाक

Begusarai Locals
📍राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
📍बेगूसराय में राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती पर उमड़ेगा जन सैलाब

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी