📍रोजाना 6,562 उपभोक्ताओं को मिल रही है डिलीवरी
समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार को IOCL, BPCL और HPCL की एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। जिले में कुल 67 वितरक हैं- IOCL के 40, BPCL के 15 और HPCL के 12। वर्तमान में 24,298 सिलेंडर स्टॉक उपलब्ध है। IOCL के पास 8,835, BPCL के पास 12,246 और HPCL के पास 3,217 स्टॉक है। पिछले दिन 6,562 उपभोक्ताओं को डिलीवरी दी गई, औसत डिलीवरी 4,447 रही। डीएम ने समयबद्ध व सुचारू आपूर्ति के निर्देश दिए। जिला नियंत्रण कक्ष को अब तक 769 शिकायतें मिलीं, जिनमें 745 का निपटारा हो चुका है। कालाबाजारी, अधिक शुल्क या देरी पर 24×7 हेल्पलाइन 06243-450626 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Begusarai Locals
📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली






