प्रेस वार्ता: डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह के खिलाफ चिकित्सकों ने खोला मोर्चा

📍 प्रेस वार्ता कर आईएमए सेक्रेटरी ने प्रशासन से लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार
📍न्यायालय में गवाही के चरण से गुजर रहा है मानहानि का वाद

प्रेस वार्ता

समाचार विचार/बेगूसराय: बेगूसराय में जनहित के एक ज्वलंत मुद्दे पर आईएमए सेक्रेटरी और नामचीन चिकित्सक डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह के बीच का विवाद अब खूब सुर्खियों में है। जिले के वरिष्ठ और सम्मानित चिकित्सक के रूप में चर्चित डॉक्टर सिंह पर लगे पुख्ता आरोप के समर्थन में माननीय न्यायालय में लाया गया मानहानि का वाद गवाही के चरण से गुजर रहा है। इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बेगूसराय के सेक्रेटरी डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह की बखिया उधेड़ कर रख दी है।
प्रेस वार्ता कर आईएमए सेक्रेटरी ने प्रशासन से लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार
जिले के मनिअप्पा स्थित रेड क्रॉस की जमीन पर प्रस्तावित मैटरनिटी कम चाइल्ड वेलफेयर सेंटर अस्पताल के निर्माण और रेड क्रॉस सोसाइटी में व्याप्त विसंगतियों को लेकर रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से भूमिदाता के वंशज डॉ. पंकज कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य रहे डॉ. शशि भूषण सिंह एवं डॉ. राम रेखा आदि ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि सन 1982 में बेगूसराय के मनिअप्पा स्थित रेड क्रॉस अस्पताल हेतु स्वर्गीय रामचंदर सिंह, लगिना देवी और सरस्वती देवी के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी बहुमूल्य जमीन दान दी गई थी। इस दान के पीछे एक अत्यंत मार्मिक कहानी जुड़ी है, जहां आजादी से पहले उचित इलाज न मिलने के कारण स्वर्गीय रामचंदर सिंह ने अपने दो मासूम बच्चों को खो दिया था। इसी पीड़ा के कारण उन्होंने इस मंशा से भूमि दान की थी कि भविष्य में किसी गरीब को इलाज के अभाव में अपना बच्चा न खोना पड़े। लेकिन विडंबना यह है कि चार दशक बीत जाने के बाद भी आज तक वहां एक पूर्ण विकसित ‘जच्चा-बच्चा अस्पताल’ का निर्माण नहीं हो पाया है। अस्पताल की जगह वहां सिर्फ उपेक्षा और उदासीनता पसरी है।

प्रेस वार्ता

डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह पर लगाया लगातार झूठा नैरेटिव स्थापित करने का आरोप
​संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की, तो रेड क्रॉस बेगूसराय शाखा के वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह द्वारा लगातार बाधाएं उत्पन्न की गईं और तथ्यों को छुपाया गया। अंततः वर्ष 2023 में सूचना का अधिकार (RTI) से मिली जानकारी के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हुआ कि भूमि के असली दानदाता कौन थे। इसके बावजूद उपाध्यक्ष द्वारा समाज में भ्रम फैलाने के लिए लगातार झूठा नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास किया गया और दानदाता परिवार को मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया। भ्रामक प्रचार और चरित्र हनन से आहत होकर अक्टूबर 2025 में माननीय न्यायालय में मानहानि का वाद भी दायर किया गया है, जिसमें प्रतिवादी को नोटिस जारी हो चुका है और मामला फिलहाल गवाही के चरण में है। वक्ताओं ने वर्तमान जिलाधिकारी महोदय, जो रेड क्रॉस जिला शाखा के अध्यक्ष भी होते हैं, से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस गंभीर विषय पर संज्ञान लें। उन्होंने मांग की कि 45 वर्षों से अधूरे पड़े अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, दानदाताओं एवं उनके परिवार को उचित सम्मान व प्रतिनिधित्व मिले, तथा रेड क्रॉस बेगूसराय में नियमित चुनाव सुनिश्चित कराकर लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल की जाए।
Begusarai Locals
📍जून में होगा महासंग्राम: बेगूसराय में आयोजित होगी 24वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
📍अपहरण का आरोप झूठा निकला, पुलिस ने राहुल को सकुशल किया बरामद

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी