बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत: मंझौल के बेलागाछी में शनिवार रात सड़क हादसा

📍मौत की घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बाइक
समाचार विचार/मंझौल: मंझौल थाना क्षेत्र के बेलागाछी के समीप शनिवार रात 9 मई 2026 को करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में पबरा गांव निवासी 22 वर्षीय बाइक सवार युवक कन्हैया कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पबरा निवासी 22 वर्षीय ऋतिक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक कन्हैया कुमार, पिता हीरा साहनी, के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मंझौल पुलिस प्रशासन के एसआई धर्मेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लिया। घायल ऋतिक साहनी, पिता अमरेश साहनी, को पहले अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ऋषिकांत ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक दुर्घटना काफी गंभीर थी। दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। मंझौल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बाइक

Begusarai Locals

📍रोड एक्सीडेंट में मां-बाप के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत
📍बेगूसराय में रंगदारी के आरोपी को मारी गोली

 

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी