बाढ़ पीड़ितों को लेकर वाम दल का हल्ला बोल: बेगूसराय को बाढ़ग्रस्त घोषित करो

बाढ़
📍 बाढ़ पीड़ितों के लिए समाहरणालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त
बाढ़
समाचार विचार /बेगूसराय: बाढ़ पीड़ितों की मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ता यातायात चौक से जुलूस निकालकर कचहरी मार्ग होते हुए समाहरणालय पहुंचे।पार्टी ने मांग की – बेगूसराय को बाढ़ग्रस्त घोषित करो, सामुदायिक रसोई में भोजन की गुणवत्ता सुधारो, पन्नी चादर, पशु चारा, स्वास्थ्य सुविधा, फसल नुकसान का मुआवजा, सस्ता कर्ज और आने-जाने के लिए पर्याप्त नाव की व्यवस्था करो।
जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा, चालीस पंचायत और पांच लाख आबादी बाढ़ में डूबी है, पर मदद न के बराबर है। न खाना मिला, न चारा, न तिरपाल। दस दिन बाद भी जिला बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं हुआ। पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा, मंत्री और मुख्यमंत्री देखकर चले गए, व्यवस्था कुछ नहीं हुई। बाद में जिलाधिकारी रिची पांडेय से प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की। जिलाधिकारी ने सभी मांगें पूरी करने और बाढ़ग्रस्त घोषित करने के लिए  सरकार को पत्र लिखने का भरोसा दिया, जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ।मौके पर सचिव मंडल सदस्य प्रताप नारायण सिंह, राजेंद्र चौधरी, सचिवमंडल सदस्य व छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, राजेंद्र सहनी, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, संजीव कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, प्रह्लाद सिंह, अनिल कुमार, अमरेश कुमार, राकेश कुमार, सत्यम भारद्वाज, अंकित कुमार, ललिता कुमारी, राजीव रंजन, टुनटुन दास, कृष्ण कुमार डब्लू, भूषण सिंह, राजेश कुमार, रजनीश कुमार, प्रदीप कुमार चिंटू, रामधार सिंह, रामाधार कुंवर सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Begusarai Locals
📍प्रेमिका शादी से मुकरी तो प्रेमी ने दी जान, बॉडी के हुए दस टुकड़े
📍सात वर्षों से मानवता की मिसाल: साईं की रसोई ने मनाया स्थापना दिवस

 

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...