बिजली विभाग की घोर लापरवाही: पोल से गिरी चिंगारी से लगी भीषण आग

📍लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख,लोगों में आक्रोश
बिजली विभाग
समाचार विचार/भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र के नवटोल वार्ड संख्या 10 में रविवार को बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक परिवार के लिए कहर बनकर टूट पड़ी। बिजली पोल से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते एक घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवटोल निवासी इंदु देवी, पति दिलीप पासवान के एस्बेस्टस (टिन/छप्पर) के घर के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली तार से अचानक चिंगारी गिर गई।देखते ही देखते चिंगारी ने घर में आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा एक-एक सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, बेटी की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से जोड़े गए करीब 50 हजार रुपये नगद, लगभग तीन भरी सोने के जेवर, एक मोटरसाइकिल, टीवी, पंखा, पलंग, साइकिल, सभी बर्तन, कपड़े, अनाज समेत घर का पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। कमाई पल भर में स्वाहा हो गई। इस अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खासकर बेटी की शादी को लेकर परिवार गहरे सदमे में है। पूर्व मुखिया गोरेलाल पासवान सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री, उचित मुआवजा देने की मांग की।
Begusarai Locals
📍राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
📍बेगूसराय में राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती पर उमड़ेगा जन सैलाब

 

 

 

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी