🌳विश्व पर्यावरण दिवस पर टीम साईं की रसोई ने किया पौधा वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
🌳प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय है पौधारोपण
समाचार विचार/बेगूसराय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साईं की रसोई, बेगूसराय के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधा वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय है पौधारोपण
उपस्थित लोगों को बताया गया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। कार्यक्रम के दौरान महापौर पिंकी देवी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते बल्कि मानव जीवन को भी स्वस्थ और समृद्ध बनाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।
















