श्यामल सिन्हा अंडर-16: सहरसा ने सुपौल को 3 विकेट से हराया

➡️आरिज़ अहमद बने मैन ऑफ द मैच, रोमांचित हुए दर्शक

श्यामल सिन्हा

समाचार विचार/ बेगूसराय: 24 सेंट्रल जोन BCA श्यामल सिन्हा अंडर-16 टूर्नामेंट में सहरसा ने सुपौल को 3 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सुपौल 37 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने 57 और जितेन्द्र ने 30 रन बनाए। सहरसा के स्पर्श ने 4 और आरिज़ अहमद ने 3 विकेट झटके। जवाब में सहरसा ने 33 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। साकेत ने 36 और शंभू ने 33 रन जोड़े। सुपौल के हंसनगिर को 3 विकेट मिले। श्यामल सिन्हा टूर्नामेंट में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए आरिज़ अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार अंपायर शाहिद अख्तर और सचिन कुमार ने दिया। स्कोरर रामकुमार और विश्वजीत रहे।
Begusarai Locals
📍राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
📍बेगूसराय में राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती पर उमड़ेगा जन सैलाब

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी