स्मृति दिवस: बखरी में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर और सत्संग का आयोजन

📍संत निरंकारी मिशन ने मानव एकता दिवस पर किया आयोजन
बखरी
समाचार/बखरी: संत निरंकारी मिशन ने मानव एकता दिवस पर शुक्रवार को बखरी के निरंकारी भवन में जिलास्तरीय रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग का आयोजन किया। यह आयोजन बाबा गुरबचन सिंह जी व अन्य शहीदों के बलिदान की स्मृति में हुआ। बखरी SDM सन्नी कुमार सौरव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, ज्ञान प्रचारक जयकिशोर प्रसाद और डॉ. उमेश प्रसाद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जयकिशोर प्रसाद ने कहा, “खून की नदियां नालियों में नहीं, नसों में बहनी चाहिए।” SDM सौरव ने रक्तदान को मानव कल्याण का सर्वोत्तम कार्य बताया। रक्त संग्रह में दिनकर रक्तदान केंद्र और रोटरी ब्लड क्लब बेगूसराय ने सहयोग किया। मौके पर शशिधर चौधरी, राजाराम दास, प्राण पासवान, गुड़िया, बिंदु, मुस्कान मौजूद रहे। संचालन शंभू तांती ने किया और अंत में लंगर चला।
Begusarai Locals
📍राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि
📍बेगूसराय में राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती पर उमड़ेगा जन सैलाब

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी