📍अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल व शर्ट बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
समाचार विचार/नावकोठी: 1 अप्रैल 2026 को हुए मोना कुमार हत्या कांड 57/26 में नावकोठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने हत्या के मुख्य नामजद अभियुक्त पहसारा वार्ड-6 निवासी गोपाल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार उर्फ टाईगर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मृतक मोना कुमार का मोबाइल व शर्ट बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान तेज कर दिया गया है और अन्य संभावित आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष के अलावा एसआई मिथिलेश कुमार, राकेश कुमार, रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।

Begusarai Locals





