विश्व पर्यावरण दिवस: हरित भविष्य के लिए जरूरी है पेड़ पौधों का संरक्षण

🌳विश्व पर्यावरण दिवस पर टीम साईं की रसोई ने किया पौधा वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
🌳प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय है पौधारोपण
समाचार विचार/बेगूसराय: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साईं की रसोई, बेगूसराय के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधा वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

विश्व पर्यावरण दिवस

प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने का एकमात्र उपाय है पौधारोपण
उपस्थित लोगों को बताया गया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। कार्यक्रम के दौरान महापौर पिंकी देवी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते बल्कि मानव जीवन को भी स्वस्थ और समृद्ध बनाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।

विश्व पर्यावरण दिवस

🌳“एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम” के संदेश के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
साईं की रसोई, बेगूसराय के खाद्य मंत्री पंकज कुमार व रौनक अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
🌳मौजूद लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
कार्यक्रम में खाद्य मंत्री पंकज कुमार, वैभव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, रौनक अग्रवाल, राघव कुमार, प्रशांत जी, भाटिया जी, शंकर जी, विकास जी, सुमित कुमार, शैलेंद्र कुमार, डॉ. गीता जी, अहान गुप्ता, अद्विक गुप्ता, आदित्य राज, अभिराज गुप्ता एवं सौम्या कुमारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा समाज में हरित संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।
Begusarai Locals
📍अनुशासन, कड़ा संघर्ष और टीम वर्क का पर्याय है खेल: डॉक्टर संजय कुमार
📍आदेश: अब बरौनी रिफाइनरी के पास नहीं कर सकेंगे आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव टीवी

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

Quick Link

© 2025 Reserved | Designed by AI & Enterprise Software Solutions