खुशी का इजहार: भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर मनाया जश्न

  • साहेबपुरकमाल के पंचवीर बाजार में कार्यकर्ताओं ने गुलाल अबीर लगाकर एनडीए सरकार को दी बधाई
  • डबल इंजन की सरकार से तेज होगी बिहार के विकास की रफ्तार
Logo

समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बन गई है। सरकार के बहुमत साबित करने के बाद खासकर एनडीए कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के पंचवीर बाजार के रामधुनी चौक से पंचवीर पटेल चौक तक विजय जुलूस निकाला। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाबी अबीर लगाकर सरकार बनने की खुशी का इजहार किया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभुशरण कर्मशील ने कहा कि पिछले 18 सालों से नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का विश्वास है। यही वजह है कि वे हर जाति और समुदाय के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। मुख्यमंत्री ने बिहार में जातीय सर्वे कराकर यहाँ आरक्षण का दायरा बढाने का काम किया है। महिलाओं को जहाँ पंचायती राज संस्थाओं में पचास फीसदी का आरक्षण दिया है। वहीँ सरकारी नौकरियों में लड़कियों के लिए 35 फीसदी आरक्षण दिया है।

डबल इंजन की सरकार से तेज होगी बिहार के विकास की रफ्तार

भाजपा के संयोजक ललन राय ने कहा कि अब बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गई है। इसका असर आनेवाले दिनों में देखने को मिलेगा। अब बिहार के विकास की रफ़्तार दुगुनी हो जाएगी, जिससे बिहार का सार्वभौमिक विकास होगा। मंडल भाजपा उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कहा कि अब डबल इंजन की सरकार से बिहार का चहुंमुखी विकास होगा। बिहार में सुशासन की सरकार स्थापित हुई है। केन्द्र की जितनी भी योजनाएं गरीबों के लिए चलाई जा रही है, उसे धरातल पर उतारने में सरकार को काफी सुगमता होगी। जदयू नेता व सामाजिक कार्यकर्ता किरणदेव पटेल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार यूं कहें कि डबल इंजन की सरकार बिहार को और अधिक उंचाई पर ले जाएगी। एनडीए की सरकार में निश्चित रूप से बिहार में विकास होगा। जुलूस का नेतृत्व भाजपा के संयोजक ललन राय कर रहे थे।जुलूस में भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभूशरण कर्मशील, फातिमा खातून, संयोजक ललन राय, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, सुरेंद्र यादव, किरणदेव पटेल, रणवीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

https://samacharvichar.in/happiness-the-faces-of-the-villagers-lit-up-after-the-inauguration-of-a-road-neglected-for-three-decades/

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...