भाजपा का दावा: विधानसभा की सातों सीट पर विजय पताका लहराएगी एनडीए 

➡️क्षेत्रीय और जिला प्रभारी की मौजूदगी में हर्ष गार्डन में हुआ जिला कार्यशाला का आयोजन
➡️नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता 
समाचार विचार/बेगूसराय: भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में शहर के हर्ष गार्डन में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी लाजवंती झा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू, कार्यशाला के संयोजक विकास कुमार आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन एवं महापुरुषों के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का विधिवत शुरुआत किया।
नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे जिला कार्यशाला में जुटे भाजपा कार्यकर्ता 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर सात की सातों सीट एनडीए गठबंधन के खाता में डालने का काम करेंगे। प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि मोदी सरकार ने सफलतम अपने 11 वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है। इन 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जनकल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता ने बूथ सशक्तिकरण व सामाजिक सशक्तिकरण अभियान के बारे में कार्य योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। संजय गुप्ता ने कार्यशाला में बूथों के वर्गीकरण, बेहतर प्रबंधन व प्रभावी समूहों की भागीदारी के साथ अभियान की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। संजय गुप्ता ने बिंदुवार सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी से कार्ययोजना की समीक्षा की।

भाजपा

विधानसभा की सातों सीट पर परचम लहराने का किया दावा
नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है, जिसका लाभ समाज के हर लोगों को मिल रहा है। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ बूथ स्तर तक कदम से कदम मिलाकर इस चुनावी समर में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कुंदन भारती ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे, रामप्रवेश सहनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार ,सुनील मुन्ना, मृत्युंजय कुमार वीरेश, राकेश रौशन उर्फ मुन्ना, सुमित सन्नी, जिला मंत्री शुभम कुमार, संजन जायसवाल, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी, सह मंत्री मुकेश राय सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल कमिटी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Begusarai Locals
????मिली स्वीकृति: 28.6 करोड़ की लागत से बलिया में बनेगा नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स 
????बेगूसराय में बेलगाम स्कॉर्पियो ने युवक को कुचला, मौत
To Join Our WhatsApp Channel Click Here
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...