भारत रंग महोत्सव: वैश्विक मुद्दों को मुखर स्वर देने में सफल रहा वसुधैव कुटुंबकम नाटक का मंचन

  • सुलोचना सामाजिक संस्था के द्वारा सुलोचना कैंपस लोहियानगर के नाट्य गृह में हुआ आयोजन

  • हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ 

भारत रंग महोत्सव
समाचार विचार/बेगूसराय: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाये जाने के क्रम में सुलोचना सामाजिक संस्था के द्वारा सुलोचना कैंपस लोहियानगर के नाट्य गृह में नाटक वसुधैव कुटुंबकम की सफलता पूर्वक प्रस्तुति दी गई। ज्ञातव्य हो कि भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है, जिसका समापन जन भारत रंग प्रस्तुतियों से होगा। पूरे भारत वर्ष की नाट्य संस्थाओ ने इसमें भागीदारी ली है, जिसमें सुलोचना सामाजिक संस्था की तरफ से नाटक वसुधैव कुटुंबकम का मंचन बुधवार को शाम 4 बजे से सुलोचना कैंपस के नाट्य गृह में हुआ। नाटक का लेखन ललित प्रकाश द्वारा लिखा गया है तथा इसका डिजाइन श्रेयष कुमार ने और निर्देशन प्रति कुमारी द्वारा किया गया है। नाटक में संस्था के नंदन कुमार, रोहन कुमार, अन्वी आनंद, अदिति आनंद, दुर्गा कुमारी मनमोहक प्रस्तुति दे कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। वहीं नाटक में संगीत की प्रस्तुति राजकुमार, सुबोध कुमार, विनायक सिन्हा, रिया झा, भगवती कुमारी, पुनम कुमारी व अक्षत कुमार के द्वारा किया गया।
वैश्विक मुद्दों को मुखर स्वर देने में सफल रहा वसुधैव कुटुंबकम नाटक का मंचन
नाटक के माध्यम से लोगों को दूसरों के कल्याण के बारे में सोचने, वैश्विक एकजुटता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देने, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, शांति और मतभेदों के प्रति सहिष्णुता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें संस्था के सचिव रविंद्र मनोहर, आरसीपीएसएम आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, संस्था के संरक्षक दिलीप सिन्हा, प्रसिद्ध आर्टिस्ट इंद्र मोहन प्रसाद, केंद्रीय विद्यालय के फाइन आर्ट के टीचर प्रवीण कुमार  सहित अन्य उपस्थित थे। भारत रंग महोत्सव: वैश्विक मुद्दों को मुखर स्वर देने में सफल रहा वसुधैव कुटुंबकम नाटक का मंचन
इन खबरों को भी पढ़ें
बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने की श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...