मनोनयन: साहेबपुरकमाल के देश गौरव को मिली राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी

  • आलाकमान के निर्णय का बेगूसराय राजद परिवार ने किया स्वागत

  • नव मनोनीत प्रदेश सचिव ने फिरकापरस्त और सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध आंदोलन तेज करने का दिलाया भरोसा

मनोनयन
समाचार विचार/बेगूसराय: युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने साहेबपुरकमाल विधानसभा के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता देश गौरव को प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। देश गौरव क्षेत्र के लोकप्रिय दिवंगत राजद नेता स्व. विनोदानंद विपिन यादव के सुपुत्र हैं। आलाकमान ने इनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठ आचरण से प्रभावित होकर इन्हें प्रदेश सचिव की महती जिम्मेवारी सौंपी है। उनके मनोनयन का बेगूसराय राजद परिवार ने स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इनके मनोनयन पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
देश गौरव के प्रदेश सचिव मनोनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव शंभू सहनी, युवा राजद के जिला अध्यक्ष फैजूर रहमान, जिला सचिव निलेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम सम्राट, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, युवा नेता सम्मी यादव आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मनोनयन: साहेबपुरकमाल के देश गौरव को मिली राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी

नव मनोनीत प्रदेश सचिव ने फिरकापरस्त और सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध आंदोलन तेज करने का दिलाया भरोसा
नव मनोनीत प्रदेश सचिव देश गौरव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तनवीर हसन, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता श्री नारायण यादव, साहेबपुरकमाल विधानसभा के विधायक ललन यादव और राजद के तमाम कार्यकर्ताओं को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं पार्टी के द्वारा दिए गए दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करूंगा। साथ ही साम्प्रदायिक और फिरकापरस्त ताकतों के विरुद्ध आंदोलन तेज करूंगा।

राजद कार्यकर्ताओं ने कसी कमर: 27 फरवरी को बेगूसराय आएंगे तेजस्वी यादव

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...