खबर का असर: अब बेगूसराय में भी बनेगा अमरनाथ यात्रियों का मेडिकल सर्टिफिकेट

➡️संघर्षरत श्रद्धालुओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेगूसराय सांसद और समाचार विचार का जताया आभार
➡️चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और डॉ. दिवाकर गुंजन को सरकार ने किया अधिकृत
समाचार विचार/बेगूसराय: अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कार्य शुरू होने के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन की हसरत पाल रखे जिले के श्रद्धालुओं को सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैया का खामियाजा भुगतना पड़ रहा था। उन्हें दूसरे जिले से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता था, लेकिन अब अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भी चिकित्सक को अधिकृत कर दिया गया है। बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं को न केवल दूर-दराज जाने से राहत मिलेगी बल्कि उनका मेडिकल सर्टिफिकेट अब अपने गृह जिले में ही बन जाएगा। विभागीय पत्र के जारी होने के बाद श्रद्धालुओं ने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए समाचार विचार की टीम को भी धन्यवाद दिया है। गौरतलब हो कि समाचार विचार प्रमुखता से इस मुद्दे को लगातार प्रकाशित कर रहा था।

बेगूसराय

अब बेगूसराय में भी बनेगा अमरनाथ यात्रियों का मेडिकल सर्टिफिकेट
8 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू होने के बाद बेगूसराय के श्रद्धालु झारखंड जाकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा रहे थे। बिहार के लगभग एक दर्जन जिले में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बन रहा था लेकिन बेगूसराय को इस सुविधा से वंचित रखा गया था। बिहार के एक दर्जन जिलों के अस्पतालों को अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा अधिकृत किया गया था, लेकिन बेगूसराय में अब तक किसी भी अस्पताल को सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता और हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सौरभ कुमार सिप्पी ने बताया कि मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने से तय समय पर अमरनाथ जाना आसान होगा और बाबा के पूर्ण रूप से दर्शन का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना कोई अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकता है और बाबा बर्फानी करीब एक सप्ताह, दस दिन के बाद में ही अंतर्ध्यान होने लगते हैं, जिससे बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु को सिर्फ गुफा का ही दर्शन हो पाता है इसलिए पहले सप्ताह में बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अधिक संख्या में जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब बेगूसराय में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनने से श्रद्धालु परेशानी से बचेंगे और तय दिन में अपना दर्शन कर सकेंगे।

बेगूसराय

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और डॉ. दिवाकर गुंजन को सरकार ने किया अधिकृत
बिहार सरकार ने सदर अस्पताल बेगूसराय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और डॉ. दिवाकर गुंजन को मेडिकल सर्टिफिकेट निर्गत करने हेतु अधिकृत किया है। श्रद्धालु सौरभ कुमार सिप्पी, पल्लव कुमार, निगम कुमार, मनीष भारद्वाज, प्रशांत कुमार, जयमंगला वाहिनी के सौरभ कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सांसद गिरिराज सिंह का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

समाचार विचार लगातार इस मुद्दे को कर रही थी प्रकाशित

➡️परेशानी: बाबा बर्फानी के दर्शन में बाधा बन रहा है सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया

Begusarai Locals

????अलविदा: प्रो. राजकुमारी खेड़िया के निधन से हुआ हिंदी साहित्य के एक युग का अंत
????बखरी में लोको पायलट की सूझबूझ से बच गई आत्महत्या करने आई महिला की जान
To Join WhatsApp Channel Click Here
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...