➡️राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल ने बलिया के विवेक विहार और सांख धाम महादेव स्थान में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
➡️50 रक्तवीर और तीन रक्त वीरांगनाओं ने शिविर में किया रक्तदान

समाचार विचार/बेगूसराय: शहीद वीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर का आयोजन वाकई अनुकरणीय और सराहनीय है। ऐसे ही रक्त वीरों के रक्तदान से जीवन और मौत से जूझ रहे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। उक्त बातें आईपीएस सह प्रशिक्षु थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने रक्तदान शिविर के उद्घाटन के उपरांत मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को समाज के लिए जरूरी बताते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं का हौसलाफजाई किया।
राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल ने बलिया के विवेक विहार और सांख धाम महादेव स्थान में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
समाजसेवी राजकुमार प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। न केवल बेगूसराय बल्कि आसपास के जिलों के जरूरतमंद लोगों को ससमय रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटी इस संस्था का कार्यकलाप सराहनीय है। विदित हो कि बेगूसराय के सांख धाम महादेव स्थान और विवेक बिहार बलिया में राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 50 रक्तदाताओं और 3 रक्तवीरांगना ने रक्तदान करके भारत मां के वीर सपूत, हिंदुस्तान के आजादी के असल नायक क्रांतिकारी वीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है दिनकर सेवा दल
राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के उपाध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि हम सभी लोग आज अगर हिंदुस्तान में चैन की सांस ले रहे हैं, तो उनकी वजह ये क्रांतिकारी महापुरुष ही हैं। जिन्होंने हिंदुस्तान की आजादी के लिए हंसते हंसते इतनी कम उम्र में फांसी के फंदे को चूमा था। राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के रक्तदान प्रमुख विकास कुशवाहा ने कहा कि हम सभी रक्तवीर हर एक साल बलिदान दिवस पर रक्तदान करके वीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस रक्तदान शिविर में रमण सम्राट, डॉ. रोहित कुमार, राकेश कुमार, सूरज महाकाल, सुबोध यादव, विवेक सिंह सीटू, इकरार अकेला, इकबाल, अजय महतो, अभय कुमार, ओम कुमार और नीलू सोनू मौर्या, यशवंत कुमार, उत्तर कुमार, अमित कुमार, नितीश कुमार, सहित टीम के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
Begusarai Locals
????साहेबपुरकमाल में भारी मात्रा में पिस्टल के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार
????गंगा जमुनी तहजीब: पन्हास गार्डन में फैली सद्भावना की खुशबू ने दिया एकता का संदेश
????आतंक: परबत्ता विधायक से त्रस्त पूर्व सैनिक सह पत्रकार ने किया जल समाधि लेने का ऐलान
????खूब गरजे बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार: बेलगाम अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय था लालू का जंगलराज





