मनोनयन: नंदकिशोर सुमन को अध्यक्ष और मो. हसन को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी

????जन सुराज की साहेबपुरकमाल प्रखंड संगठन घोषणा कार्यक्रम और संविधान सभा की बैठक आयोजित

????पांच सदस्यीय अभियान समिति की भी हुई घोषणा

समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में जन सुराज की साहेबपुर कमाल प्रखंड संगठन घोषणा कार्यक्रम और संविधान सभा की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जन सुराज के जिला स्तरीय नेताओं और संस्थापक सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान जन सुराज की साहेबपुर कमाल प्रखंड संगठन की घोषणा की गई। नन्द किशोर प्रसाद सुमन को अध्यक्ष, उमेश महतो को संगठन महासचिव, अलका उर्वशी को महिला अध्यक्ष, शंभू सिंह को किसान अध्यक्ष, संतोष चौधरी को युवा अध्यक्ष, प्रवीण कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, रविकांत सिंह को कार्यालय प्रभारी. मो. हसन को मुख्य प्रवक्ता और मो. मुस्तफा को प्रवक्ता चुना गया।

मनोनयन

पांच सदस्यीय अभियान समिति की भी हुई घोषणा
इसके अलावा पांच सदस्यीय अभियान समिति भी घोषित की गई, जिसमें मुकेश कुमार को संयोजक और उमेश झा, महबूब आलम, राजेश कुमार तथा राम प्रवेश कुमार को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा आठ उपाध्यक्ष भी बनाए गए। जन सुराज की संविधान सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जन सुराज बनने वाले संविधान की मूल बातों को रखा गया और सदस्यों के सुझाव नोट किए गए।संविधान सभा सदस्य डॉ. संजय कुमार,सुरेंद्र सहनी, गालिब शाहीन, डॉ. रजनीश कुमार सिंह आदि ने सदस्यों को संबोधित किया। जन सुराज के नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम जन सुराज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्य प्रवक्ता मो. हसन ने बताया कि जन सुराज ही बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का माद्दा रखता है। पारंपरिक राजनीतिक दलों के ऊपर से अब आम जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि जन सुराज की नीतियों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है इसलिए विभिन्न जाति और धर्म के लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं।

मनोनयन

Begusarai Locals

????होटल में रंगरेलियां मनाते सत्रह युवक और युवती गिरफ्तार

????हादसा: मां का अस्थि विसर्जन करने जा रहे दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...