लहराया परचम: रश्मि सुमन ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान

????शिक्षिका के पद से त्यागपत्र देकर हासिल कर ली इच्छित लक्ष्य

????माता, पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

लहराया परचम

समाचार विचार/पटना/नरकटियागंज: लहराया परचम: रश्मि सुमन ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान बेटियां अब हर क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर लगातार जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रही है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाली नारी शक्ति के उल्लेखनीय योगदान से हमारा समाज समृद्ध, सबल और सशक्त बनता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के देवी स्थान वार्ड संख्या 14 के निवासी +2 उच्च विद्यालय  नरकटियागंज के पूर्व प्राचार्य देवेन्द्र कुमार गुप्ता की पुत्री सुश्री रश्मि सुमन ने बिहार सचिवालय सेवा में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इनकी सफलता से न केवल परिवार में बल्कि समाज में हर्ष और उल्लास का उत्सवी माहौल देखा जा रहा है। अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रश्मि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ निश्चय, लगन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता के सोपान पर आरूढ़ हुआ जा सकता है।

शिक्षिका के पद से त्यागपत्र देकर हासिल कर ली सहायक प्रशाखा पदाधिकारी की कुर्सी

रश्मि सुमन ने स्थानीय मतीसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय नरकटियागंज से 10 वीं तक की पढ़ाई की है तथा टी पी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज से स्नातक की पढ़ाई की है। इनका चयन वर्ष 2022 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गवलिया में सहायक शिक्षिका के पद पर भी हुआ था।परंतु इनका लक्ष्य कुछ और ही था। इन्होंने शिक्षिका पद से त्यागपत्र देकर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखी। इसी वर्ष इनके छोटे भाई आशीष राज ने भी बी टेक करने के दौरान चतुर्थ वर्ष में ही प्रथम प्रयास में गेट परीक्षा 2023 क्वालीफाई कर IIT पटना में नामांकन लेकर एम टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन)  की पढ़ाई कर रहे हैं।

माता, पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

रश्मि सुमन बाल्यावस्था से ही मेधावी छात्रा रही हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक पिता, माता एवं गुरुजनों को देते हुए बताया कि परिवार का साथ, गुरुजनों का सहयोग और कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतिभागियों को सफलता का टिप्स देते हुए बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। उद्देश्य को तय करने के उपरांत निरंतर प्रयास करने की प्रवृति ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। बहरहाल, रश्मि की यह उपलब्धि निःसंदेह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

जनता के मिजाज से मिली जनादेश की आहट: समाचार विचार के लोकल सर्वे में गिरिराज सिंह को मिला अपार प्यार

 

 

 

 

 
समाचार विचार न्यूज एंड व्यूज वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है। किसी भी तरह की सूचना और इस पेज पर विज्ञापन संबंधी जानकारी के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें।
मनीष राज
(संपादक)
समाचार विचार
☎️
7493881520
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...