लिया पदभार: एनटीपीसी बरौनी के नए परियोजना प्रमुख होंगे जॉयदीप घोष

????एनटीपीसी बरौनी को सफलता के सोपान पर पहुंचाने का लिया संकल्प

समाचार विचार/बेगूसराय: जॉयदीप घोष ने एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वे 1989 में एक कार्यकारी प्रशिक्षु (मैकेनिकल इंजीनियर) के रूप में एनटीपीसी में शामिल हुये। फरक्का, सारणी (कंसल्टेंसी), कहलगांव, कुडगी, रायपुर, विंध्याचल जैसी परियोजनाओं में सेवा देने के बाद, उन्होंने बरौनी में मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम) के रूप में फरवरी 2024 में कार्यभार संभाला। उन्होंने अब परियोजना प्रमुख (एचओपी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। प्रशासनिक भवन में स्थित कार्यालय में निवर्तमान परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने नये प्रमुख को अपनी जिम्मेदारियां सौंपी और उनकी सफलता की कामना की। श्री घोष ने अपनी नयी भूमिका निभाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बरौनी परियोजना का नेतृत्व करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और मेरा लक्ष्य एनटीपीसी बरौनी को सफलता  की ऊंचाइयों तक ले जाना है।

लिया पदभार: एनटीपीसी बरौनी

Begusarai Locals

????वक्ताओं ने कहा: कम्युनिस्ट और साक्षरता आंदोलन के प्रखर नेता थे प्रदीप राय

????बेगूसराय में गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत

लिया पदभार: एनटीपीसी बरौनी

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...