बेगूसराय एसपी का दावा: जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रचने वाले होंगे बेनकाब

  • मंसूरचक में धार्मिक झंडा जलाए जाने की घटना के बाद एक्शन में आई बेगूसराय पुलिस

  • प्राथमिकी दर्ज कर सात उपद्रवियों को किया गया निरुद्ध

बेगूसराय एसपी का दावा
समाचार विचार/बेगूसराय: मंसूरचक थानान्तर्गत फाटक चौक के पास कोचिंग कैम्पस में असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक झंडे को नोंचकर जलाने की घटना के बाद एसपी ने कड़ा रूप अख्तियार कर लिया है। धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना में शामिल सात उपद्रवियों को निरूद्ध किया गया है। एसपी के द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा सभी पहलुओं की गहन जाँच की जा रही है।

बेगूसराय एसपी का दावा

बेगूसराय एसपी का दावा: बेगूसराय में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रचने वाले होंगे बेनकाब
बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रचने वाले चाहे कितने भी कद्दावर क्यों न हों, उनकी साजिश को बेनकाब किया जाएगा। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सूचना मिलते ही अविलंब पुलिस अधीक्षक बेगूसराय, जिलाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, पुलिस निरीक्षक (अंचल) तेघड़ा, मंसूरचक थानाध्यक्ष, तेघड़ा थानाध्यक्ष, बछवाड़ा थानाध्यक्ष, तेयाय ओ०पी० अध्यक्ष एवं सशस्त्र बल फाटक चौक स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा मामले की छानबीन/जाँच करने के क्रम में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कोचिंग कैम्पस में लगे झंडे को तोड़कर/जलाकर धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से वी० कुमार बायो क्लासेस कोचिंग कैम्पस में झंडे को फेंक दिया गया है। पुलिस टीम के द्वारा घटना की जाँच / अनुसंधान करते हुए एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए कुछ असमाजिक तत्वों की पहचान स्थापित की गई है। घटना में शामिल कुल सात लोगों को पुलिस टीम के द्वारा निरूद्ध किया गया है। विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। स्थल के पास अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस के अनुसार विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। इस संबंध में मंसूरचक थाना कांड सं0-14/24 दिनांक-26.02.24 धारा-153 (ए)/ 295(ए)/143/427 भा०द०वि० दर्ज कर कर ली गई है।

Related Trending News

Click Below

???? तनाव: ओम लिखे झंडा को असामाजिक तत्वों ने किया आग के हवाले
???? पिछले साल भी बलिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान उत्पन्न हो गया था सांप्रदायिक तनाव
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...