उजड़ गया परिवार: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत से पसरा मातम

  • घर का इकलौता चिराग था साहेबपुरकमाल का समस्तीपुर गांव निवासी तीस वर्षीय बबलू कुमार

  • बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे पर बसौना मोड़ के समीप बिजली के पोल से टकराई बाइक और हो गई दर्दनाक मौत

उजड़ गया परिवार

समाचार विचार/मंझौल/साहेबपुरकमाल: बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे पर बुधवार की देर शाम बसौना मोड़ पर पोल से बाइक टकराने के कारण एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान साहेबपुरकमाल  थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गाँव स्थित चकवारी टोला निवासी रामनारायण सिंह के तीस वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल मेघौल गांव जा रहा था। बसौना स्थित तीखे मोड़ पर अत्यंत तेज रफ्तार के कारण बिजली के पोल से टकराकर उसकी बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक का हेलमेट चकनाचूर हो गया तथा उसका सिर फट गया एवं घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक किसी कंपनी में एमआर का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने शव एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसकी तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिसके ठोकर से उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

उजड़ गया परिवार

  • घर का इकलौता चिराग था साहेबपुरकमाल के समस्तीपुर गांव निवासी तीस वर्षीय बबलू कुमार
हमारे साहेबपुरकमाल संवाददाता ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता संतान था। उसके मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बबलू किसी मेडिकल कंपनी में प्रतिनिधि के रूप में बेगूसराय में कार्यरत था। उसकी शादी 5 फरवरी 2020 को हुई थी। उसे दो वर्षीय एक मासूम बेटी है। सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुनते ही उसके चकवारी टोला स्थित आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी और उसके परिजन सदर अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

उजड़ गया परिवार

????इनसे मिलिए: इन्हीं दो युवकों ने बेगूसराय पुलिस को खेलाई वर्दी फाड़ होली
????इन बच्चों ने सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों से बचाव को लेकर दी संगीतमय प्रस्तुति

 

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...