बेगूसराय में पहली बार: उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में होगा राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

बेगूसराय में पहली बार: उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में होगा राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

  • एलेक्सिया हॉस्पिटल में आयोजित समीक्षा बैठक में बनी सफल आयोजन की रणनीति

  • बेगूसराय के दुलारपुर मठ में पिछले दस वर्षों से होती आ रही है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

बेगूसराय में पहली बार

समाचार विचार/बेगूसराय: 52वें राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन बेगूसराय में पहली बार NH-31 अंग्रेजी ढ़ाला स्थित एलेक्सिया हॉस्पिटल के सामने उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। आयोजन समिति के आग्रह पर स्कूल प्रबंधन ने हर्ष जाहिर करते हुए अपने स्कूल प्रांगण में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। ज्ञात हो कि गत 2 फरवरी को हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस वर्ष के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बेगूसराय, बिहार का चयन किया था। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने की स्थिति में आयोजन में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो, इसके लिए आयोजन समिति ने कई शैक्षणिक संस्थानों के परिसर एवं खेल मैदानों का दौरा किया था, लेकिन उड़ान इंटरनेशनल स्कूल को  इस प्रतियोगिता के सबसे उपयुक्त माना गया और स्कूल प्रबंधन से परिसर के उपयोग की सहमति देने का आग्रह किया गया।

एलेक्सिया हॉस्पिटल में आयोजित समीक्षा बैठक में बनी सफल आयोजन की रणनीति
इस अवसर पर मटिहानी के पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह “बोगो” बाबू ने कहा कि पहली बार कोई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन स्थल के रूप में उन्हें अपने विद्यालय प्रांगण को देते हुए खुशी महसूस हो रही है और इस प्रतियोगिता के सफलता के लिए उनका हरसंभव सहयोग मिलेगा। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सुमन कुमार ने आयोजन समिति सदस्यों को स्कूल प्रांगण में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। आयोजन समिति के सचिव महंत प्रणब भारती ने आयोजन स्थल को देखकर संतुष्टि जाहिर की और आशा व्यक्त किया कि ये आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक प्रख्यात डॉक्टर धीरज शाण्डिल्य के एलेक्सिया हॉस्पिटल में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन स्थल की सूचना प्रशासन को देने एवं आगे की तैयारियों को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के रेसलिंग कोच मृत्युंजय जी, युवा नेता सौरभ सिप्पी, प्रशांत कुमार, समाजसेवी पल्लव कुमार, सुमित कुमार, हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ कुमार फंटूश, कुणाल, कुंदन, प्रभात आदि उपस्थित थे।
????दरख्तों के रखवाले: बेगूसराय में फोरलेन निर्माण के दौरान एक वर्ष में लगाए गए 28443 पौधे
????आइए, आज आपको कराते हैं प्रीमियम लग्जरी ट्रेन की यात्रा

बेगूसराय में पहली बार

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...