चट्टानी एकता: आंदोलनरत शिक्षकों के मशाल जुलूस से थम सा गया खगड़िया शहर

????बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर आयोजित जुलूस में लगे गगनभेदी नारे
????सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार के निर्णय पर अडिग रहने का लिया संकल्प
चट्टानी एकता
समाचार विचार/खगड़िया: बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर शिक्षक संघ बिहार की जिला इकाई खगड़िया के द्वारा जिले के कोशी कॉलेज खगड़िया से निकाली गई विशाल मशाल जुलूस से खगड़िया शहर थम सा गया। हाथ में मशाल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे शिक्षकों के द्वारा लगाए जा रहे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। अपने हक हुकूक और अधिकारों के लिए संघर्षरत शिक्षकों में भले ही आक्रोश देखा गया लेकिन उनका आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक और अनुशासित था। आंदोलनकारी शिक्षकों ने मशाल जुलूस के दौरान इस बात का ख्याल रखा कि उनके जुलूस की व्यापकता से राहगीर प्रभावित न हों।
बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर आयोजित जुलूस में लगे गगनभेदी नारे
बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर खगड़िया सदर समेत अलौली, चौथम, बेलदौर, मानसी और गोगरी प्रखंड के घटक दल सम्मिलित रूप से मशाल जलाकर अपनी लड़ाई को और अधिक धारदार बनाने और चट्टानी एकता का प्रदर्शन करने में सफल रहे।   मशाल जुलूस में शामिल आंदोलनकारी शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ गोलबंद होकर सक्षमता परीक्षा के बहिष्कार का संकल्प लिया। शिक्षक नेताओं में अध्यक्ष मंडल और सचिव मंडल ने संयुक्त रूप से बताया कि सूबे के तमाम नियोजित शिक्षक दक्षता एवं पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हैं तो फिर इस परीक्षा का औचित्य ही क्या है? उन्होंने आक्रोशपूर्ण स्वर में कहा कि क्या शिक्षक जीवन भर परीक्षा ही देते रहेंगे? अध्यक्ष मंडल ने बताया कि बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा की प्राप्ति तक हमारा संघर्ष न्यायालय से लेकर सड़क एवं सदन तक जारी रहेगा। अध्यक्ष और सचिव मंडल ने शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि पूरी एकजुटता के साथ 13 फरवरी को विधानसभा के समक्ष विराट प्रदर्शन मे मजबूती के साथ पटना के धरती को पाट देना है।

मशाल जुलूस के दौरान इन शिक्षकों की रही मौजूदगी
मौके पर घटक संगठन के अध्यक्ष मंडल के सदस्य मनीष कुमार सिंह, नंदन यादव, संजय यादव, सौरभ कुमार सिंह, श्यामनंदन, अशोक यादव, संजय कुमार, आदित्य प्रियदर्शी, मनीष प्रियदर्शी, रिचा योगमयी, रविशंकर, अशफाक, सौरभ, विनीत विक्रम, दयानंद रजक, धर्मेंद्र शास्त्री, अरुण, पुरुषार्थ, कुमोद ,ब्रह्मदेव राम, प्रमोद भारती, संजय, प्रशांत,संगीता, सबिता कुमारी, अमृति, सुधा कुमारी, ज्योति, अमित, आलोक रंजन, पंकज कुमार, सेमा कुमारी, मीना कुमारी, अरुण कुमार, मो0 अयूब अली, कौसर, यशवंत कुमार, अजय चौरसिया, रोजी मैडम, बलि हसन, मुन्ना कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार, चौथम अध्यक्ष प्रभात कुमार, अध्यक्ष रवि शंकर कुमार, मानसी के आलोक रंजन सहित सैकड़ों  शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
बेगूसराय में दिखा पुलिस का तालिबानी चेहरा

https://samacharvichar.in/people-are-angry-taliban-face-of-police-seen-in-begusarai/

नगर विधायक कुंदन कुमार की सराहना कर रहे हैं लोग

https://www.facebook.com/share/tMW6wNkXGzGL7z3D/?mibextid=oFDknk

 

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...