सनसनी: जमीन बेचने से मना किया तो बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

सनसनी
➡️शहर के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है साहेबपुरकमाल का पूजा कुमार
➡️आरोपी के महुआ शराब के एडिक्शन से परेशान था सुधीर साह का परिवार
समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी सुधीर साह के अग्रज पुत्र आलोक कुमार ने अपने सबसे छोटे भाई पूजा कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। बड़े भाई के द्वारा छोटे भाई को गोली मारने की खबर फैलते ही इलाका में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जख्मी पूजा को गंभीर स्थिति में बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
जमीन बेचने से मना किया तो बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आलोक कुमार साह अपनी पैतृक संपत्ति की कुछ जमीन को बेचना चाहता था। इस मसले को लेकर पिछले कुछ दिनों से उसके छोटे भाई से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी पूजा कुमार की कमाई से ही आलोक का भरण पोषण होता था, लेकिन हाल के दिनों में शराब की बुरी लत ने उसे सनकी बना दिया था। शराब की तलब ने उसे इस हालात में पहुंचा दिया था कि अब वह जमीन बेचने पर आमादा था। लेकिन, उसका छोटा भाई पूजा उसका विरोध करता था। इसी से खुन्नस खाकर आलोक ने आज शाम में पूजा कुमार के पंजरे में गोली मार दी।
आरोपी के महुआ शराब के एडिक्शन से परेशान था सुधीर साह का परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलोक शराब का भयंकर आदी था। उसकी सुबह और शाम जाम से ही शुरू और अंत होती थी। उसके पिता सुधीर साह मूल रूप से खगड़िया जिले के माड़र गांव के निवासी हैं, जो साहेबपुरकमाल में स्थाई रूप से बस चुके हैं। उन्हें चार पुत्र हैं, जिनमें से सबसे बड़ा पुत्र आलोक देसी विदेशी शराब की लत की वजह से पूरे परिवार के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि साहेबपुरकमाल पश्चिमी पंचायत में पचास से अधिक देसी शराब के विक्रेता हैं, जो खुलेआम महुआ शराब बेचते हैं। गांव की स्थिति यह बन गई है कि युवा वर्ग भीषण रूप से महुआ दारू की चपेट में है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

सनसनी

Begusarai Locals
????भाजपा का दावा: विधानसभा की सातों सीट पर विजय पताका लहराएगी एनडीए 
????बेगूसराय में बेलगाम स्कॉर्पियो ने युवक को कुचला, मौत
To Join Our WhatsApp Channel Click Here
समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...