प्रदर्शन: पन्हास मुसहरी में बिजली की बदहाल स्थिति पर उबले उपभोक्ता

  • दो-दो दिन तक बिजली नहीं रहने पर मुसहरी में विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
  • मांग की पूर्ति नहीं होने पर दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम
Logo
समाचार विचार/बेगूसराय: पन्हास मुसहरी के प्रत्येक घर में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मिलने वाली बिजली सुविधा देने की मांग और बिजली की बदहाल स्थिति से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बावजूद पन्हास मुसहरी विकास की रोशनी से मरहूम है। दो-दो दिन तक बिजली नहीं रहने से मुसहरी वासियों का जीना दुश्वार हो जाता है। मुसहरी में बिजली सप्लाई तो है लेकिन किसी भी खंभे में बॉक्स नहीं लगा हुआ है। हम लोग बिजली विभाग से कैंप लगाकर मुसहरी में प्रत्येक घर में बीपीएल स्तर से बिजली सुविधा बहाल करने की मांग करते हैं।  मुसहरी के प्रत्येक उपभोक्ता के घर में मीटर लगाने की मांग करते हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास की धारा पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर सुहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने पर मजबूर होंगे। कार्यक्रम का संचालन रामभरोस सदा ने किया। मौके पर नारायण सदा, नंदन कुमार, सरिता देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, कानूनी देवी, पारस पासवान के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

प्रदर्शन

फिर गौरवान्वित हुआ बेगूसराय

उपलब्धि: दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किए गए बेगूसराय के पत्रकार राजेश राज

गणित के मूर्धन्य हस्ताक्षर बद्री बाबू के निधन से शोक

https://twitter.com/ManishR78717340/status/1757750323915931786

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...