मिली सफलता: आखिरकार प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु के चंगुल में फंस ही गया स्मगलर

????बारह किलो गांजा के साथ संत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

????गिरफ्त में आए गांजा तस्कर से पुलिस कर रही है पूछताछ

समाचार विचार/साहेबपुरकमाल/बेगूसराय: मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ साहेबपुरकमाल थाना के प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु कुमार का अभियान अब रंग लाने लगा है। पदस्थापना के समय ही मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए डीएसपी श्री हिमांशु ने कहा था कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का समूल उन्मूलन ही उनका लक्ष्य है। इसी क्रम में साहेबपुरकमाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़ा गया गांजा तस्कर खगड़िया जिले के मानसी थाना के एकनिया निवासी राम प्रसाद का पुत्र सिंटू कुमार संत है। पुलिस ने तस्कर के पास से 12 किलो गांजा बरामद किया है।

मिली सफलता

गिरफ्त में आए तस्कर का रहा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार सिंटू कुमार संत पूर्व में भी खगड़िया जिला एवं बेगूसराय जिला में गांजा तस्करी किया करता था। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसकी जाँच पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। साहेबपुरकमाल थाना पर  आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बलिया डीएसपी नेहा कुमारी और प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरहा बस स्टैंड के आसपास में गांजा की तस्करी की जा रही है। इसके बाद अवैध गांजा की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर का गिरोह काफी सक्रिय था। पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध जो भी मामले पूर्व में दर्ज हैं, उसका पता लगाया जा रहा है। साथ इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगातार प्रयासरत है।

Begusarai Locals

????बेगूसराय के एक होटल में रंगरेलियां मनाते सत्रह युवक युवतियां गिरफ्तार

????मनोनयन: नंदकिशोर सुमन को अध्यक्ष और मो. हसन को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी

 

 

 

 

समाचार विचार को सहयोग करें

Share this post:

खबरें और भी हैं...